CG Rojgar Mela: बेराेजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 794 पदों पर हाेगी सीधी भर्ती, तुरंत करें आवेदन
CG Rojgar Mela छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आज रोजगार मेला लग रहा है। यदि आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका हो सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो वीडियो एडिटिंग, होटल मैनेजमेंट में इंट्रेस्ट रखते हैं।
प्राइवेट कंपनियां लेगीं हिस्सा
आपको बता दें इस रोजगार मेले (cg-job-alert) में प्राइवेट कंपनियां वीडियो एडिटर (video-editors job) , होटल मैनेजमेंट (hotel managment job) , नर्सिंग स्टाफ जैसे 794 पदों पर भर्ती (job-fair-794-vacancies) करने जा रही हैं। इस मेजॉब फेयर में अलग-अलग प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो विभिन्न सेक्टर में नौकरी के मौके लेकर आई हैं।
कहां लगा है रोजगार मेला
आपको बता दें जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव के माध्यम से बुधवार 6 मई की सुबह 10.30 बजे से ये शुरू हो गया है जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी (150 गार्ड), टैंगो सिक्योरिटी (80 गार्ड), और अन्य संस्थाओं द्वारा सुपरवाइजर और फील्ड ऑफिसर के पद पर, एसआर हॉस्पिटल दुर्ग (नर्सिंग स्टाफ – 30 पद), nursing-staff naukari स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर (केयर टेकर – 100 पद) के पद पर, स्मार्ट मीटर टेक्निशियन (40 पद), वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट (केवल महिला – 50 पद), फायरमेन, ड्राइवर और अकाउंटेंट के पद पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेले में आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज (CG Job Alert)
जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं उनके लिए ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। मेले के दिन अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो अपने साथ लाना जरूरी है।
युवाओं से अपील
CG Rojgar Melaजिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर), राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।



