CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, भाजपा नेता की कार से कांग्रेसी कार्यकर्ता की मौत…कांग्रेसियों ने नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम..

CG Road Accident छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता की कार ने कांग्रेस नेता को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कांग्रेस नेता की मौत हो गई। कांग्रेसियों और परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे-30 को जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और मामले की तस्दीक कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम कांग्रेस नेता हेमेंद्र भोयर अपनी भाभी चंपी भोयर के साथ शादी का कार्ड बांटने के लिए कोंडागांव जा रहे थे, तभी डोंगरीगुड़ा ढाबे के पास पीछे से तेज रफ्तार में बीजेपी नेता ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। हेमेंद्र मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल हैं।
Read More : Raigarh News: सुशासन तिहार:आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण
घटना के बाद कांग्रेसियों और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोंडागांव में किस कांग्रेस नेता की मौत हुई है?
कोंडागांव में कांग्रेस नेता हेमेंद्र भोयर की मौत हुई है, जो शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे।
CG Road Accident में भाजपा नेता का क्या रोल था?
इस हादसे में भाजपा नेता की तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे हेमेंद्र भोयर की मौत हुई।
CG Road Accident के बाद क्या कार्रवाई हुई?
Accident के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।
क्या CG Road Accident में अन्य लोग भी घायल हुए हैं?
हाँ, Road Accident में दो महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
क्या कोंडागांव Road Accident को साजिशन हत्या माना जा रहा है?
CG Road Accidentपरिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साजिशन हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।