छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Rainfall Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा दिन और रात का पारा…

CG Rainfall Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो गया है। अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि बस्‍तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बारिश का अलर्ट है। इन संभागों में कहीं भी बारिश हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के असर और हवाओं (CG Rainfall Alert) की दिशा बदलने से दिन और रात के तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आईएमीडी के अनुसार उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

 

आज और कल बारिश के आसार

प्रदेश के कुछ इलाकों में कल यानी 22 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ (CG Rainfall Alert) के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच बादल छाए रहेंगे। आज (21 फरवरी) को प्रदेश में हल्के बादल रहेंगे। इस बीच दिन का पारा औसतन 35 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 21 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

कल के बाद फिर बदलेगा मौसम

CG Rainfall Alertछत्‍तीसगढ़ मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 22 फरवरी के बाद फिर से मौसम (CG Rainfall Alert) में बदलाव होगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में फिर से गर्मी का अहसास होगा। दिन के समय में तेज धूप के चलते धूप चुभने लगी है। लोगों ने घरों में पंखे और कूलर चलाना शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button