छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: SI, एएसआई समेत 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

CG Police Transfer: सरगुजा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने पुलिस विभाग की जंबो तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार जिले में 108 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं।

 

read more Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

 

CG Police Transfer: तबादला सूची में 5 उपनिरीक्षक (एसआई), 20 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एसपी राजेश अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button