छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़:दिल्ली से 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG: छत्तीसगढ़ में दुर्ग पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर ऑनलाइन ठगी
करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
गिरोह के सदस्य फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने का काम करते थे।
CG के युवक से करीब 16 लाख रुपए की ठगी के बाद मामले की शिकायत थाने में की गई।
इसके बाद छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने दिल्ली से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिनके पास से दर्जनों ATM कार्ड समेत अन्य जरूरी सामान भी बरामद किया गया है।
चारों आरोपी ठगी के पैसों से कपड़ा का व्यापार करते थे।

CG: प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर गुमराह

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मोहन नगर थाना में सिकोला भाठा के रहने वाले प्रभाकर राव दानीकर ने 16 जुलाई 2021 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके साथ 16 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। अज्ञात व्यक्तियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल किया। फिर टैक्स, GST, प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर गुमराह कर बैंक खातों में अलग-अलग दिनांक को अलग-अलग किस्तों में कुल 16 लाख 15 हजार रुपए ट्रांजेक्शन करवा कर धोखाधड़ी कर लिए। FIR के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच में जुट गई।

CG: दिल्ली में ATM से निकाले गए थे पैसे, इसी के आधार पर पहुंची टीम

युवक के पास जिस नंबर से कॉल आया था और उसने जिस अकाउंट में पैसे ट्रांजेक्शन किए थे उसकी साइबर सेल की टीम ने जांच करी। जिसमें पता चला कि ठग एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। और इसी कॉल सेंटर से वे कइयों को कॉल करते और उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी पिछले 3 सालों से प्रभाकर राव को इंश्योरेंस का पैसा मिलना है कह कर अलग -अलग नंबरों से कॉल करते थे। और किस्तों में पैसों जमा करवाते थे। प्रभाकर ने जो पैसे ट्रांसफर किए थे उन्हें दिल्ली के ATM से निकाले गए थे। यह क्लू मिलने के बाद जवानों की 3 टीम को दिल्ली भेजा गया था।

Related Articles

Back to top button