छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Panchayat chunav: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरा चरण की वोटिंग शुरू…

CG Panchayat Chunav  छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 का तीसरा और अंतिम चरण आज 23 फरवरी 2025 को संपन्न हो रहा है। इस चरण में राज्य के 50 विकासखंडों में मतदान हो रहा है, जहां 53 लाख 28 हजार 371 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 11,430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी और पद

CG Panchayat Chunav 2025 Voting तीसरे चरण में निम्नलिखित पदों के लिए मतदान हो रहा है:

पंच: 30,990 पद (उम्मीदवार – 76,199)

सरपंच: 3,802 पद (उम्मीदवार – 17,191)

जनपद सदस्य: 1,122 पद (उम्मीदवार – 4,659)

जिला पंचायत सदस्य: 145 पद (उम्मीदवार – 839)

मतदान का समय और सुरक्षा व्यवस्था

CG Panchayat Chunav 2025 Voting मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जबकि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

लोकतंत्र की नई रोशनी: पूवर्ती गांव में पहली बार मतदान

एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम के तहत, सुकमा जिले के नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में पहली बार मतदान हो रहा है। यह क्षेत्र वर्षों से नक्सली प्रभाव में था, लेकिन प्रशासन की सशक्त रणनीति के चलते अब यहां मतदान संभव हुआ है।

चुनाव के पूर्व चरण और मतगणना

CG Panchayat Chunavप्रथम चरण: 17 फरवरी 2025

द्वितीय चरण: 20 फरवरी 2025

मतगणना एवं परिणाम घोषणा: 25 फरवरी 2025

Related Articles

Back to top button