छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS RATION CARD: 15 तारीख के बाद रद्द हो जायेगा पुराना राशन कार्ड,जाने क्या है वजह

CG NEWS RATION CARD : छत्तीसगढ़: प्रदेश में सत्ता बदलते ही राशन कार्ड बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राशन कार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया के साथ – साथ नया राशन कार्ड वितरण भी शुरू हो गई है। ऐसे राशनकार्ड हितग्राही जिन्होंने राशन कार्ड नवीनीकरण के शुरुआत में ही आवेदन किया है ऐसे हितग्राहियों की नई राशन कार्ड बन गया है। राज्य सरकार के आदेशानुसार राज्य में राशन कार्डों का नवीनीकरण चल रहा है। आज दिनांक तक कुल 54 लाख राशन कार्डों का नवीनीकरण ऑनलाइन पूर्ण हो गई है। राज्य में 25 जनवरी राशन कार्ड का नवीनीकरण मोबाइल एप के माध्यम से जारी है। राशन कार्ड धारी स्वयं अपने मोबाइल से राशन कार्ड का नवीनीकरण कर सकते है।नवीनीकरण के बाद नए राशन कार्ड को गांव स्तर में पंचायत द्वारा नगर स्तर में नगर पंचायत , नगर पालिका , नगर निगम कार्यालय एवं वार्डों / राशन दुकानों / पार्षदों के द्वारा वितरण किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 12 फरवरी की स्थिति में 54 लाख 03 हजार 620 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।

 

read more: लहसुन की बढ़ती कीमत के पीछे क्या है वजह?, कब तक बढ़ते रहेंगे इसके भाव

खाद्य विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार राशन कार्ड नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। 15 फरवरी के बाद राशन कार्ड निरस्त / रद्द हो जाएगी। पुराने सभी राशन कार्ड अमान्य हो जाने के कारण शासन के योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा। साथ – साथ खाद्यान मिलना भी बंद हो जायेगा। नए राशन कार्ड की प्राप्ति हेतु तत्काल अपने मोबाइल से राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु घर बैठे आवेदन करें।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Mobile App वीनीकरण आवेदन

राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

15 फरवरी के बाद निरस्त हो जाएगी राशन कार्ड

राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु राज्य शासन द्वारा 15 फरवरी 2024 तक अंतिम तिथि निर्धारित की है। निर्धारित तिथि तक राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं होने पर पुराने राशन कार्ड रद्द हो जायेंगे। खाद्य विभाग द्वारा आदेशानुसार 15 फरवरी तक राशन कार्ड का नवीनीकरण आवेदन ऑनलाइन करना अनिवार्य है। वहीँ नवीनीकरण के बाद राशन कार्ड धारियों को नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा।राने सभी राशन कार्ड अमान्य हो जाने के कारण शासन के योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा। साथ – साथ खाद्यान मिलना भी बंद हो जायेगा। नए राशन कार्ड की प्राप्ति हेतु तत्काल अपने मोबाइल से राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु घर बैठे आवेदन करें। आवेदन करने , मोबाइल एप इंस्टाल करने सहित सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल पर दी गई है।

 

read more: किसानो के लिए खुशखबरी अब होगा कर्ज माफ़ , जल्दी लिस्ट में चेक करे अपना नाम

राशन कार्ड का नवीनीकरण / एप इंस्टाल ऐसे करें
राशन कार्ड नवीनीकरण / Ration Card Renewal App Download करने के लिए सबसे पहले आप खाद्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट – khadya.cg.nic.in पर जाएं।
उक्त आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके स्क्रीन पर विभिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन पर जाना होगा।
खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद अब आपको नीचे आना होगा जहाँ पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु एप्प डाउनलोड करें हितग्राही के द्वारा को ओपन करना होगा।

CG NEWS RATION CARD : अब आपके मोबाइल पर राशन कार्ड नवीनीकरण करने का apk file डाउनलोड हो जाएगी। apk file डाउनलोड होने के बाद उसे ओपन कर लेवें। ओपन करने पर एक सिक्योरिटी नोटिफिकेशन आएगा। यहाँ पर आपको सेटिंग विकल्प को चयन करना होगा।
अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर Allow From This Sourse अथवा Unknown Sourse का बटन दिखाई देगा , जिसे ऑन करना होगा।
अब आपके मोबाइल पर एप्प को इंस्टाल करने के लिए Install का ऑप्शन ओपन हो जाएगी। अब आपको इंस्टाल बटन को क्लिक पर एप्प को डाउनलोड कर लेना है।
इंस्टाल होने के बाद अब आप छ.ग. खाद्य विभाग जनभागीदारी एप्प को ओपन कर लेंगे। इसी एप्प के माध्यम से अब आप नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक आवेदन कर पाएंगे।
नवीनीकरण एप्प ओपन होते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर राशन कार्ड नवीनीकरण का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर जाकर आप राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते है।

Related Articles

Back to top button