CG News Raipur: रायपुर में 1 मई को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम ने जारी किया आदेश…
CG News Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 मई, शुक्रवार को बुद्ध जयंती पर मांस-मटन बेचना बैन रहेगा। मीट शॉप बंद रहेंगी। रायपुर महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर आदेश जारी किया गया है।
पशुवध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानें बंद
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस 1 मई, शुक्रवार को रायपुर के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
जोन स्तर पर होगी निगरानी
निगम प्रशासन के मुताबिक सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे, ताकि मीट बेचने पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन हो सके।
ये खबर भी पढ़ें: Cg latest news:छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री पर बड़ा फैसला, 0.60% उपकर खत्म; आम लोगों को मिली राहत, अब सस्ती होगी संपत्ति खरीद
होटल में भी बिक्री हुई तो कार्रवाई
CG News Raipurमहापौर मीनल चौबे के निर्देश पर बुद्ध जयंती के दिन अगर किसी होटल या शॉप में मांस-मटन बेचा गया तो तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



