छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: MLA नीलकंठ टेकाम के काफिले का वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त

Cg News कांकेर. केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है. सड़क पर छोड़े गए बड़े पत्थरों से फॉलो वाहन टकराई जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई.

Read more: Cg News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात,मिलेगी ये सुविधाएं

Cg News इस दुर्घटना में गाड़ी में बैठे दो पुलिस जवानों को चोट आई है. दोनों को भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया गया है. वहीं विधायक नीलकंठ टेकाम अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. भानुप्रतापपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि विधायक टेकाम अंतागढ़ से रायपुर जा रहे थे.

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button