छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
CG News : कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , जवानों ने की जवाबी कार्रवाई
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी कड़ी में नक्सलियों ने इंजरम भेज्जी जाने वाले मार्ग पर पुल पर ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।
वहीं CRPF 219वी बटालियन और DRG की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले। कोत्ताचेरू व गोरखा के बीच का यह मामला है।
बताया जा रहा है कि पुल में ब्लास्ट करने के दौरान जवान मौके पर पहुंचे थे। वहीं CRPF और DRG के जवानों को देखकर नक्सली वहां से भाग निकले। पुल को ठीक करने मौके के लिए फोर्स का बल रवाना हुआ है।



