CG NEWS: Domino's Pizza की फ्रेंचाइजी दिलाने 25 लाख की ठगी, 12वीं पास युवक ने बनाई थी फर्जी वेबसाइट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS: Domino’s Pizza की फ्रेंचाइजी दिलाने 25 लाख की ठगी, 12वीं पास युवक ने बनाई थी फर्जी वेबसाइट

CG NEWS : रायपुर में एक युवक के साथ Domino’s Pizza की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 25 लाख की ठगी की गई है। 12वीं पास एक युवक ने इंटरनेशनल पिज्जा कंपनी की फर्जी वेबसाइट डिजाइन की। फिर उसने ऑनलाइन पैसे वसूल लिए। पुलिस की एंटी क्राइम यूनिट और टिकरापारा पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पीड़ित सुदीप्ता धारा ने कुछ दिन पहले डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेने के लिए एक वेबसाइट में अपनी जानकारी डाली थी। तब उसके फोन पर 9 अक्टूबर को एक नंबर से कॉल आया। उसने खुद को नोएडा के डोमिनोज ऑफिस का कर्मचारी बताया। पहले तो उसने फ्रेंचाइजी लेने से जुड़े कई सवाल पूछे। जब उसने फ्रेंचाइजी लेने के लिए इच्छा जताई, तो प्रोसेसिंग के लिए कई किस्तों में पैसे की मांग की।

Read more: OnePlus Nord 3 5G हुआ सस्ता,जानिए डिटेल्स

25 लाख रुपए किश्तों में ट्रांसफर किए

इसके बाद पीड़ित ने उसके दिए बैंक खातों में कई अलग-अलग किश्तों में 25 लाख 77 हजार रुपये भेज दिए। कुछ समय बाद उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया। तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और मामला पुलिस थाने पहुंचा।

Read more: Raigarh News: मुख्यमंत्री का प्रवास उर्मिला के परिवार के लिए लेकर आया खुशियों की सौगात

6 पुलिसकर्मियों की टीम गई थी बिहार

टिकरापारा पुलिस के साथ एंटी क्राइम यूनिट को भी केस में जांच के लिए लगाया गया। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर 6 पुलिसकर्मियों की टीम को नालंदा जिला बिहार रवाना किया गया। इस दौरान आरोपियों की लोकेशन बिहार शरीफ स्थित एक मकान में मिली।

2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

CG NEWS पुलिस ने वहां दबिश देकर वारदात में शामिल 28 साल के सिकंदर कुमार और 23 साल के सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 नग मोबाइल फोन, 9 नग एटीएम कार्ड, फिंगर प्रिंट स्केनर, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पासपोर्ट जब्त किया है। इसके अलावा ठगी की 6 लाख रुपये बैंक से होल्ड कराया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button