छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राजभवन कर्मी के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल श्री डेका ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 29 अगस्त 2024

 राजभवन कर्मी के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल श्री डेका ने दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजभवन सचिवालय में कार्यरत टेलीफोन ऑपरेटर श्री राजेश सुधाकर के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक सभा आयोजित कर मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button