छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

रायपुर, 25 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button