Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में BJP नेता को जान से मारने की कोशिश

Cg News छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बिलाल खान को जान से मारने की कोशिश की गई। उनकी ही सुरक्षा में तैनात एक जवान ने गन लोड कर फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि, दूसरे जवान ने उनसे गन छीन ली। जवान शराब के नशे में धुत था। अब एसपी ने जवान को सस्पेंड कर दिया है। मामला भोपालपटनम थाना इलाके का है।
नशे में धुत जवान का बात करते और गन लोड करते वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वह कह रहा है कि, कौन है ये नेता इतना VIP बनता है। इस मामले में भाजपा नेता बिलाल खान ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, उन्हें नक्सलियों से खतरा है। इसलिए भाजपा सरकार जब से आई है उनकी सुरक्षा के लिए 2 जवानों को तैनात किया गया।
ड्यूटी पर था पहला ही दिन
बिलाल खान ने बताया कि, वे 24 घंटे सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड के साथ ही रहते हैं। एक जवान की ड्यूटी काफी समय पहले लगी थी, उसे आज हटाया गया है। उसकी जगह पर दूसरे जवान नागेश टिंगे को भेजा गया है। हालांकि वे उन्हें नहीं जानते थे।
शनिवार की दोपहर वे अपने घर में सो रहे थे। घर पर परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं था। दोनों जवान घर के बाहर बैठे थे। नागेश शराब के नशे में था, उसने बाहर गाली-गलौज की। गन कॉक (लोड) कर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया।
इस दौरान उसने गोली चलाने की कोशिश की। Cg News हालांकि दूसरे जवान ने उसे रोका और उसके हाथों से गन ले ली गई। बिलाल का कहना है कि इस बात की जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई है। जवान ने क्यों मारने की कोशिश की, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।