Cg News:प्रदेश मे अफीम की तस्करी करने वाले को पुलिस ने रंगे हाथो पकड़ा, जानिये पूरी खबर
Cg News:राजधानी रायपुर में आज बांग्लादेश से लाई गई अफीम जब्त कर ली गई है।जिसे तस्कर सुन्दर सिंह बांग्लादेश से मंगाता था और छत्तीसगढ़ मे इसे शहर के बड़े-बड़े होटलों और क्लब में सप्लाई करता था। उसका पूरे प्रदेश में नेटवर्क फैला हुआ है। आरोपित पश्चिम बंगाल के रास्ते होते हुये बांग्लादेश से अफीम लेकर आता था। उसके पास से तीन किलो 200 ग्राम अफीम और तीन लाख 23 हजार नकदी जब्त की गई है। आरोपित 20 से 25 किलो अफीम मंगवाया था। इसके बाद वह प्रदेश के अलग-अलग जगहों में सप्लाई कर चुका है। आरोपित ने मुख्य तस्कर का नाम उगला है। पुलिस अब उस तक पहुंचने प्रयास में लगी है।
तेलीबांधा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि श्याम नगर स्थित गुरुनानक चौक के पास एक युवक अफीम रखा हुआ है। जिसे वो बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस की टीम ने आरोपित को पकड़ने की योजना बनाई और ग्राहक बनकर उसके पास पहुंचीं। जिसके बाद उस सुंदर सिंह निवासी तेलीबांधा को पुलिस की टीम ने घेर कर पकड़ा लिया ।
Read more:Samsung को पुराने दिन याद दिलाने आया Redmi A3X स्मार्टफोन, शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ देखिए फीचर्स
तेलीबांधा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि श्याम नगर स्थित गुरुनानक चौक के पास एक युवक अफीम रखा हुआ है। जिसे वो बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस की टीम ने आरोपित को पकड़ने योजना बनाई और ग्राहक बनकर उसके पास पहुंचीं। जिसके बाद उसे सुंदर सिंह निवासी तेलीबांधा को घेर कर पकड़ा गया।
पांच साल पहले थाना राजेंद्र नगर इलाके में दो महिलाएं अफीम बेचते पकड़ी गई थी। वह अफीम भी तस्कर सुंदर सिंह की थी। सुंदर सिंह की पड़ोसी महिलाओं ने सोचा की आरोपित सुंदर कच्चे घर में रहकर महंगे मोबाइल और कार में घूमता है, तो उससे दोस्ती कर उसके घर की डुप्लीकेट चाभी बनवाकर सुंदर के घर में रखी 18 किलो अफीम पार कर सेजबहार इलाके में रख दी थी।
Cg News:उसके पश्चात राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई महिला अफीम बेच रही। तब उस समय पुलिस ने उस महिला को फल बाजार बुलाकर खरीदार बनकर उसको पकड़ लिया था। तब उसी समय महिलाओं ने सबके सामने पर्दाफाश किया कि 18 किलो अफीम इसी सुंदर सिंह के घर से चुराई थी। इसके बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस से दोनों महिलाओ को और सुंदर सिंह को तेलीबांधा थाना से डेढ़ किलो अफीम के साथ जेल भेजा था।