छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में काल बनकर घूम रहे है जंगली हाथी, चार ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा

Cg News:  जशपुर जिले में हाथी ने कच्चे मकान को बनाया निशाना. कच्चे मकान को दाँत से गिराने के दौरान घर में साे रहे चार लोगों पर हमला किया जिसे उनकी की मौत हो गई. यह मामला नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 का है. जिसमे मृतकों  रामकेशवर सोनी 35 वर्ष,उसकी बेटी रविता सोनी 9 वर्ष और छोटे भाई अजय सोनी 25 वर्ष और सहायता के लिए पहुँचे पड़ोसी अश्वनी कुजूर को भी हाथी ने कुचलकर मार डाला।

“जानकारी के मुताबिक घटना “

हाथी ने रात 12बजे अकेले बगीचा गाँव में जमकर तहलका मचाया.  घर में घुस सो रहे लोगो पर हमला किया जिसे हल्ला मंच गया ,  और आवाज सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी  मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

पूरे क्षेत्र में डर का माहौल 

Cg News:  घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का वातावरण बना हुआ है।  बीते 25 दिनों में हाथी के हमले की अलग अलग घटना में 9 लोगो की जान चुकी है। बगीचा से पहले जिले के तपकरा में उत्पाद मचा था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button