छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर मे भयानक टकराव, एक दर्जन से अधिक यात्रि हुए घायल.
Cg News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले मे हुआ हादसा तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत. टक्कर इतना जबरजस्त था की दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है.

जानकारी के अनुसार,
खाई में गिरने के बाद ट्रेलर वाहन बस के ऊपर गिर गया, जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए. हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है,
रेस्क्यू ऑपरेशन
चकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी. बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है. और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.



