छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News : छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘ऑस्ट्रेलिया’ की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर एक नयी इतिहास रचेंगे!

Cg  News :   छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराएंगे. इस दौरान लगभग माइनस (अधिकतम -10 डिग्री) तापमान तक मे ट्रेकिंग के द्वारा लगभग 23 किलोमीटर दूरी तय करके पूरा करेंगे. राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन’ पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहे

इस तिथि को रायपुर से इस अभियान के लिए  निकलेंगे.

माउंटेन मेन राहुल गुप्ता ने आज खेल मंत्री से मुलाकात कर आगामी अभियान के लिए आशीर्वाद लिया. इस महीने 8 अगस्त को रायपुर से इस अभियान के लिए निकलेंगे. राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को (7,310 फिट) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे. जो कि महाद्वीपों के पहाड़ों की ऊंचाई की रैंकिंग में सातवां व सबसे छोटी चोटी है.

Read more:Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे राइफल की सफाई के दौरान अचानक दब गया ट्रिगर, गोली लगने से CRPF जवान घायल

अभियान की मुख्य विशेषता

पर्वतारोही राहुल गुप्ता ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के पर्वतारोहण संस्थान जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग  ट्रेनिंग प्रशिक्षण ली है. पर्वतारोहण जैसे साहसिक खेलों के क्षेत्र में पिछले 12 सालों का अनुभव रहा है.

राहुल गुप्ता अल्पाइन टेक्निक क्लाइम्बिंग  के साथ साथ विंटर एक्सपीडिशन में एक्सपर्ट है. अल्पाइन टेक्निक से क्लाइम्बिंग यानी इस चढ़ाई में अमूमन 1-2 लोग ही होते हैं और अभियान को पूरा करते हैं. यह पर्वतारोहण के क्षेत्र में सबसे उच्चतम श्रेणी की विधा है. राष्ट्रीय स्तर पर विंटर एक्सपीडिशन करने वाले भी छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति हैं. सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहाड़ों को फ़तह करना छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मेन’ ने वर्ष 2015 से शुरू किया था.

राहुल गुप्ता  ने बताया ??

राहुल ने कहा सहयोग के बिना पर्वतारोही बन पाना संभव नहीं था. इस अभियान के लिए राहुल ने खेल मंत्री टंक राम वर्मा और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त जताया. राहुल ने बताया कि राज्यमंत्री रहते हुए श्री साय ने दिल्ली में कई बार सहयोग किया.

Read More :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से की सौजन्य मुलाकात

राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन’  एडवेंचर स्पोर्ट्स के जनक 

Cg  News:  ● छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही जिन्होंने दुनिया की सर्वोच्च चोटी माउंट एवेरेस्ट (8848 मीटर) फतह किया है.

● इन्हें छत्तीसगढ़ राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स के जनक के रूप में भी जाना जाता है.

● राज्य के प्रथम प्रोफेशनल पर्वतारोही है जो कि मूल निवासी अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले है. व 2016 के बाद रायपुर शिफ्ट हो गए.

● राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय 14 पहाड़ों पर पर्वतारोहण दल का नेतृत्व किए है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button