Cg News: छत्तीसगढ़ में बारिश के कहर से गई दम्पति की मौत, बेटा घायल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में बारिश के कहर से गई दम्पति की मौत, बेटा घायल

Cg News गौरेला। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार जारी भारी बारिश के कारण कच्चे मकान का एक हिस्सा ढह जाने से उसमें सो रहे दंपति की रविवार तड़के मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार जारी बारिश के कारण पेंड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक कच्चे मकान का एक हिस्सा उस समय ढह गया, जब परिवार सो रहा था। अधिकारी के मुताबिक, घटना में दिनेश वाकरे और उसकी पत्नी शारदा की मौत हो गई, जबकि दोनों के आठ वर्षीय बेटे को चोटें आईं।

Cg News अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि घायल लड़के को गौरेला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button