Cg News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मे हृदय रोग के लिए कार्डियक कैथलैब मशीन कि ये एडवांस्ड सुविधा?? – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मे हृदय रोग के लिए कार्डियक कैथलैब मशीन कि ये एडवांस्ड सुविधा??

Cg News:  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव आज दोपहर 3 बजे आएंगे। एम्स मे कैथलैब की तैयारी पिछले दो साल से चल रही थी। इस दूसरे एडवांस्ड कैथलैब आज का उद्घाटन करेंगे और अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के अलावा वे चिकित्सा विद्यार्थियों की सुविधाओं आदि के लिए चर्चा करेंगे। इस लैब के शुरू होने से मरीजों के साथ ही डीएम कॉर्डियोलॉजी के चिकित्सा छात्रों को ट्रेनिंग में सुविधा मिलेगी. इसके अलावा मंत्री ट्रॉमा व आपातकालीन विभाग का भी अवलोकन करेंगे।

एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने बताया

एम्स के हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) विभाग में अब तक एक कैथलैब में ही मरीजों को एंजियोग्रॉफी व एंजियोप्लास्टी आदि की सुविधा मिलती थी. इमरजेंसी को छोड़ दें, तो यहां हर सप्ताह लगभग 25 से 30 एंजियो होते हैं. अब नये एडवांस्ड कैथलैब की सुविधा उपलब्ध होने से इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी. इस कैथलैब की तैयारी पिछले दो साल से चल रही थी.

Read more:मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का अनूठा नजारा

कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष ने क्या कहा?

प्रो. डॉ. सत्यजीत सिंह ने कहा कि इस लैब में रेडिएशन एक्सपोजर पर अच्छा काम हुआ है. इससे मरीजों के साथ ही चिकित्सकों पर भी रेडिएशन का खतरा अपेक्षाकृत कम रहेगा.

Read More:राज्यपालों के सम्मेलन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर दिया प्रेजेंटेशन

कार्डियक कैथलैब मशीन में होगी ये एडवांस्ड सुविधा

Cg News:    कार्डियक कैथलैब में आधुनिक कोरोनरी थ्रीडी ओसीटी के अलावा आईएफआर, एफएफआर के साथ ही थ्रीडी टाकली रिक्रिएट सॉफ्टवेयर की सुविधा भी अब रहेगी।

Related Articles

Back to top button