Cg News: इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान कि घोषणा , इस तिथि से विमान भरेगी उड़ान …? – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान कि घोषणा , इस तिथि से विमान भरेगी उड़ान …?

Cg News :   त्योहारी सीजन में  इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। और भी  कई शहरों के लिए रायपुर से उड़ान शुरू हो सकती है। इनमें सबसे पहले रायपुर से जयपुर उड़ान और रायपुर से राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। इन दिनों रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते वहां नई से नई सुविधाएं भी की जा रही है। 

**नई उड़ान कि तिथि **

रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान 23 सितंबर से शुरू होगी। इसके साथ ही रायपुर से प्रयागराज के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस की नानस्‍टॉप फ्लाइट 16 अगस्त से शुरू हो रही है।

Read more:Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: अब यहां की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपए, ऐसे करें आवेदन

हैदराबाद से रायपुर उड़ान का शेड्यूल

फ्लाइट क्रमांक 6ई 6263 हैदराबाद से रायपुर के लिए दोपहर 2.20 बजे बजे उड़ान भरेगी और 3.56 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रायपुर से हैदराबाद  उड़ान का शेड्यूल

इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6327 रायपुर से हैदराबाद के लिए शाम 4.25 बजे उड़ान भरेगी और 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

 रायपुर से प्रयागराज उड़ान का शेड्यूल

फ्लाइट क्रमांक 6ई 7302 रायपुर से प्रयागराज के लिए दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

 प्रयागराज से रायपुर उड़ान का शेड्यूल

Cg News:   फ्लाइट क्रमांक 6ई 7371 प्रयागराज से रायपुर दोपहर 1.50 बजे उड़ान भरेगी और 3.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button