Cg News: छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

Cg News छत्तीसगढ पर मानसून की मेहरबानी खूब बरस रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 2 दिनों से बारिश नही होने के कारण गर्मी और उमस भरा मौसम था लेकिन बुधवार को तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। तेज बारिश के रायपुर की सहित कई जिलों में पानी सड़कों पर उतर आया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा और तापमान में किसी भी प्रकार से बदलाव के आसार नहीं है। इस वर्ष जुलाई महीने में ही बारिश काफी अच्छी हो गई है और अभी तक की स्थिति में प्रदेश में बारिश सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, राजनांदगांव और कांकेर समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायपुर, दुर्ग, बीजापुर समेत 12 जिलों में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Cg News मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर गंगानगर, हिस्सार और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। भारी वर्षा का क्षेत्र दक्षिण मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा।

Related Articles

Back to top button