Cg News: छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या, जाने वजह – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या, जाने वजह

Cg News छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार की रात बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिस्तर पर दोनों की लाश मिली है। सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुक्ता निवासी 60 साल के मगन गबेल और 55 साल की पत्नी बुधवारा बाई घर पर ही किराना दुकान चलाते थे। साथ ही खेती बड़ी कर अपना जीवन यापन करते थे। मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद दोनों कमरे में सोने चले गए थे।

घर में बिखरा मिला सामान

मंगलवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने सोते समय उनकी हत्या कर दी। जब बुधवार को दुकान नहीं खुली तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो दोनों की बिस्तर पर खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम और बिलासपुर से फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया।

मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि, दोनों की बॉडी पर धारदार हथियार के निशान हैं। घर के कमरे में रखे अलमारी का सामान बिखरा मिला है, इसलिए चोरी की आशंका जताई जा रही है। घर में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते थे, उनके कोई बच्चे नहीं हैं। इसलिए क्या कुछ चोरी हुआ है, इसका पता नहीं लग पाया है।

संपत्ति विवाद की भी चर्चा

Cg News हत्या के बाद ग्रामीणों का कहना है कि संपत्ति विवाद भी चल रहा था। इस ओर भी आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को पीएम किया जाएगा। साथ ही आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button