Cg News : अचानकमार टाइगर रिजर्व में मिला रेयर मेलनिस्टिक लेपर्ड, कैमरे मे कैद हुयी दुर्लभ तस्वीर!! – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News : अचानकमार टाइगर रिजर्व में मिला रेयर मेलनिस्टिक लेपर्ड, कैमरे मे कैद हुयी दुर्लभ तस्वीर!!

Cg News :   छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में दुर्लभ काला तेंदुआ देखा गया है। जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने इसकी तस्वीरें साझा की  तब   यह खबर विश्व बाघ दिवस पर सोशल मीडिया पर छा गई, मेलनिस्टिक लेपर्ड (काला तेंदुआ) की तस्वीरें छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।

 काले तेंदुए  के संरक्षण पर मिली सफलता

अचानकमार टाइगर रिजर्व में लगे वन विभाग के कैमरों में इस दुर्लभ तेंदुए की तस्वीरें कैद हुईं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लिखा कि ये मेलनिस्टिक लेपर्ड (काला तेंदुआ) की तस्वीरें छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। छत्तीसगढ़ वन विभाग लंबे समय से काले तेंदुए के संरक्षण पर काम कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आज इस दुर्लभ प्रजाति का देखा जाना संभव हुआ है।

Read more:LPG Price :अब 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर,CM ने किया ऐलान

अचानकमार टाइगर रिजर्व में मिला रेयर मेलनिस्टिक लेपर्ड

छत्तीसगढ़ में ब्लैक पैंथर का मिलना बड़ी खुशखबरी है।       मेलनिस्टिक लेपर्ड को ही लोग सामान्य भाषा में ब्लैक पैंथर या फिर जगुआर भी कहते हैं।  आचानकमार टाइगर रिजर्व पर्यटकों का बेस्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन है। हर साल बड़ी संख्या में देश और विदेश से पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

Melanistic Leopard in Achanakmar

ब्लैक पैंथर की मुख्य विशेषता

ये घने जंगलों में रहते हैं और रॉयल बंगाल टाइगर और एशियाई शेर के परिवार का हिस्सा हैं। इसे काले तेंदुए, या ब्लैक पैंथर भी कहा जाता है  इनका वैज्ञानिक नाम पैंथेरा पार्डस है और ये 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। इनकी लंबाई 7 से 8 फीट तक होती है और वजन 80 से 90 किलो तक हो सकता है।

Read More:उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से किया जा रहा जांच और उपचार

*यह दुर्लभ प्रजाति भारत के इन स्थानों मे पायी जाती है *

Cg News :   ब्लैक पैंथर की संख्या भारत में काफी कम है। भारत के दो या तीन जगहों पर ही इसके देखे जाने की पुष्टि हुई है।  भारत में दांडेली वन्यजीव अभयारण्य, मानस राष्ट्रीय उद्यान, ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व और काबिनी वन्यजीव अभयारण्य जैसे कुछ स्थानों पर ही पाई जाती है।

Related Articles

Back to top button