CG News : 6 मार्च को सीएम भूपेश विधानसभा में पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट…

CG News छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से शुरू हो रहा है। सत्र 1 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी। इस दौरान कुल 14 बैठकें होंगी। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के संबंध में बताते हुए कहा, सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।
बजट 6 मार्च को पेश किया जाएगा। होली के बाद से सत्र पुनः शुरू होगा। 1 मार्च को द्वितीय मांग पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2023 -24 का बजट पेश करेंगे। इस दौरान विनियोग विधेयक पर भी चर्चा होगी।
Also Read केंद्रीय कर्मचारियों की हुई मौज: कल होगा सैलरी में इजाफा…
CG Newsविधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अबतक 1730 प्रश्न आ चुके हैं, जिसमें तारांकित प्रश्न 889, अतारांकित प्रश्न 741 शामिल हैं। बजट पर 13 से 22 तक बजट पर चर्चा होगी। विधानसभा एप के माध्यम से बजट की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए इस बार दर्शक दीर्घा पूरी तरह से खुलेगा।



