Cg News: छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल होंगे रामेन डेका – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल होंगे रामेन डेका

Cg News दिल्ली 28 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल अब रामेन डेका होंगे। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने शनिवार को छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना सहित 9 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, रामेन डेका को छत्तीसगढ़, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड,सी एच विजयशंकर को मेघालय और सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

Cg News गौरतलब है कि शनिवार को देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button