Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे IED ब्लास्ट की चपेट में आया 10 साल का मासूम,इलाज के दौरान हुई मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे IED ब्लास्ट की चपेट में आया 10 साल का मासूम,इलाज के दौरान हुई मौत

Cg News बीजापुर 28 जुलाई 2024। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में एक 10 साल का मासूम IED की चपेट में आ गया। यहां माओवादियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट कर रखा था। लेकिन इस IED पर बच्चे का पैर पड़ गया और ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं इस हादसे की जानकारी के बाद क्षेत्र में पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है।

IED ब्लास्ट की ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मुदवेंडी और पीडिया के बीच जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर IED प्लांट किया था। शनिवार को पटेलपारा में रहने वाला 10 साल का हिड़मा कवासी बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान मुरूमपारा के नजदीक IED पर उसका पैर पड़ गया, जिससे मौके पर ही जोर का धमाका हुआ। इस घटना में बच्चे के पैर के चिथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

Cg News आनन फानन में घायल बच्चे को घटना स्थल से घर लेकर गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही CRPF के जवान मासूम के घर पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद जवानों ने घायल को बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। उधर इस हादसे की जानकारी के बाद क्षेत्र में जवानों ने सर्चिंग तेज कर दी है।

 

 

Related Articles

Back to top button