मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 21 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास के 22 जुलाई से शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंनेे प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने कहा है कि सावन मास के प्रारंभ के साथ ही शिव जी की विशेष आराधना शुरू हो जाती है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं। इस दौरान शिवालयों में भक्तों की भीड़ होती है, कांवर निकलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव जी की कृपा सदा सभी पर बनी रहे।

Related Articles

Back to top button