Cg News: 20 फिट गहरे गड्ढे मे गिरने से युवक कि मौत , जानिए पूरी घटना ? – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: 20 फिट गहरे गड्ढे मे गिरने से युवक कि मौत , जानिए पूरी घटना ?

Cg News :राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक युवक मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है। कि युवक दिशा मैदान के लिए गया था। इस दौरान उसके पैर फिसल गए, जिससे वह गहरे गड्ढे में डूब गया। निर्माण स्थलों पर बड़े-बड़े खुले गड्ढे छोड़ने को लेकर बहुत बार सवाल उठ चुके है। लेकिन प्रशासन कि तरफ से अभी तक कोई सुधार नी आया है।

Read more:Accident News: लाल हुई सड़कें,ट्रक और लग्जरी बस में जबरदस्त टक्कर से चली गई 8 लोगों की जान

“”डीडी नगर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम “”

घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है तथा युवक के शव को बाहर निकाला गया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया गया।

*पुलिस कि जानकारी अनुसार *

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सेक्टर-1 में रहने वाला रवि कुमार केवलानी रविवार सुबह आरडीए के निर्माण स्थल के पास चाय दुकान गया था। वहां से वह निर्माण स्थल के पास दिशा मैदान के लिए गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था।

Read more:Contract regularization: 119 शिक्षकों का हुआ नियमितीकरण,ख़त्म हुआ 2 सालों का अनुबंध..

*साल भर से बंद  पड़ा निर्माण कार्य*

Cg News :   आरडीए बहुमंजिला इमारत बनवा रहा है। इसके बेसमेंट और कॉलम के लिए 20 फीट से ज्यादा खुदाई की गई है। खुदाई 5 हजार वर्गफीट से ज्यादा एरिया में हुई है। बारिश होने से उसमें पानी भर गया है। इसके आसपास सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया है। सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं है। इस कारण इसके आसपास जाने वालों को डूबने का खतरा रहता है। मवेशियों के भी इसमें डूबने की आशंका बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button