Cg News: रायपुर में कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर फायरिंग, पूरे शहर में की गई नाकेबंदी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: रायपुर में कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर फायरिंग, पूरे शहर में की गई नाकेबंदी

Cg News रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि 2 बार फायरिंग की गई, जिसमें एक हवा में और दूसरी फायरिंग कार पर की गई है। दूसरी गोली कार के शीशे पर लगी। खबर है कि अमन साहू गैंग (Aman Sahu Gang) ने गोली चलाई है। घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और आरोपियों के धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। दो बाइक सवारों ने गोली चलाई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मुंह पर मास्क लगाकर आए थे। वारदात के बाद भागते हुए CCTV कैमरे में तस्वीरें कैद हुई हैं। बताया जा रहा है कि जिस कारोबारी पर अटैक हुआ है, वह PR कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है। उसका सड़क निर्माण और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा कारोबार है। फिलहाल कारोबारी का नाम सामने नहीं आया है।

Read more : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूरा मंत्रिमण्डल राम काज और राम भक्ति की गहरी भावना जय श्री राम के जयघोष के साथ भांचा राम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना

एसपी ने कही ये बात
Cg News राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड पर रायपुर एसएसपी ने कहा कि फायरिंग की घटना सामने आई है। कुछ दिन पहले भी हमने फायरिंग की घटना होने से पहले आरोपियों को पकड़ा था। ये झारखंड के आरोपी हैं अमन साहू गैंग मेंबर के खिलाफ झारखंड में 90 से अधिक मामले दर्ज हैं इस मामले में नाकाबंदी कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ऐसे आरोपियों की हम पहचान भी कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button