श्री रामलला के दर्शन के लिए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 13 जुलाई को अयोध्या धाम जाएंगी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

श्री रामलला के दर्शन के लिए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 13 जुलाई को अयोध्या धाम जाएंगी

रायपुर, 12 जुलाई 2024

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार 13 जुलाई को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती राजवाड़े प्रातः 9 बजे रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास से प्रस्थान कर 9.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी और वहां से विशेष विमान से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े पूर्वान्ह 11.15 बजे से संध्या 5.00 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला का दर्शन एवं मंदिर भ्रमण करेंगी। इसके पश्चात मंत्री श्रीमती राजवाड़े महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम से 5.15 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 6.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगी।

Related Articles

Back to top button