Cg News: मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी छत्तीसगढ़ मे आज हैवी रैन अलर्ट जारी... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

 Cg News: मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी छत्तीसगढ़ मे आज हैवी रैन अलर्ट जारी…

 Cg News: छत्तीसगढ़ मे इस वर्ष अभी तक की स्थिति में  करीब 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है, इसके चलते विभिन्न मानसूनी प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में अब बारिश का दायरा बढ़ेगा और शनिवार से प्रदेश भर में अधिक की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार वहीं बस्तर क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार से रविवार तक भारी बारिश के संभावना है। छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान 

10 जुलाई गुरुवार को छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव सबसे गर्म रहा,  अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दाखिल किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दाखिल किया गया ,जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होगी।

**इन क्षेत्रों मे इतने सेमी हुयी बारिश **

कुसमी में 9 सेमी, अंबिकापुर में 7 सेमी, कुटारु में 5 सेमी, नारायणपुर-करपावंड-बिहारपुर में 3 सेमी, छोटेडोंगर-अभनपुर-कुनकुरी में 1 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा ही छत्तीसगढ़ के बहुत से क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया??

 Cg News:   मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, उरई, बलिया और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल कीखाड़ी तक स्थित है। साथ ही एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण अंदरुनी ओडिशा के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में शुक्रवार 12 जुलाई को प्रदेश में बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने वाली है।

Related Articles

Back to top button