Cg News: नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का किया अपहरण, दी खौफनाक सजा.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का किया अपहरण, दी खौफनाक सजा..

Cg News सुकमा 11 जुलाई 2024। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे जवानों के आपरेशंस के बीच सुकमा से बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। बाद में दो लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि एक ग्रामीण को जन अदालत में मार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप है।

जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के किस्टाराम में नक्सलियों ने 2 दिन पहले 3 ग्रामीणों को अगवा कर लिया था। बुधवार को जंगल में जनअदालत लगायी गयी, जिसमें एक ग्रामीण माड़वी राजाराव (20 वर्ष) की पीट-पीट कर नक्सलियों ने जन अदालत में मार डाला, वहीं दो ग्रामीमों को रिहा कर दिया। नक्सलियों ने शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

Read more : Cg News: 5 ग्रामों के किसानों की बड़ी चिंता, दर-दर भटकने मे मजबूर हुये किसान…जानिये वजह!!

Cg News जानतारी के मुताबिक किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। वहीं, मारपीट में घायल दो ग्रामीणों को नक्सलियों बुधवार रात रिहा कर दिया है। सभी ग्रामीण नक्सल प्रभावित गांव साकलेर के रहने वाले हैं। 2 दिन पहले नक्सलियों ने इन्हें गांव से ही अगवा कर लिया था। इसके बाद जंगल में नक्सलियों ने जन अदालत लगाई थी और इन लोगों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया। फिर सभी को मारा-पीटा गया।

Related Articles

Back to top button