Cg News: 5 ग्रामों के किसानों की बड़ी चिंता, दर-दर भटकने मे मजबूर हुये किसान…जानिये वजह!!

Cg News : मस्तूरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुरी गांव के किसानों ने कहा कि हरियाली के दिन आने के बाद भी उन्हें बीज और केसीसी ऋण के लिए दर दर भटकना पढ़ रहा है। सेवा सहकारी समिति प्रबंधक की मनमानी के शिकायत के बाद भी अभी तक कोइ कार्यवाही नी हो रही।
“”सेवा सहकारी समिति जैतपुरी के संस्था प्रबंधक दीपक तिवारी””
सहकारी समिति के अंतर्गत 5 ग्रामों के किसानों ने बड़ी चिंता जताई हैं। मामले की शिकायत किसानों ने जिला प्रशासन से भी की है और बहुत जल्द राहत दिलाने की मांग की है। इससे पूर्व भी धान खरीदी के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की शिकायत किसानों ने उच्च अधिकारियों से की थी। क्षेत्र के किसानों ने पहले भी संस्था प्रबंधक पर अनियमितता की शिकायत की थी। परंतु उसके बाद भी संस्था प्रबंधक पर कोई कार्रवाई नही हुई और यही कारण है कि इस वर्ष उसके द्वारा अनुपस्थित रहकर किसानों को भटकाया जा रहा है, इसकी शिकायत किसानों ने एक बार फिर की है।
**मजबूर किसान मार्केट से खरीद रहे खाद, बीज**
किसानों ने बात-चित से बताया कि सोसायटी से खाद नही मिलने पर मजबूरन उन्हें बाजार से महंगे दाम पर खाद खरीदना पड़ रहा है, जिससे डबल खर्चा पड़ रहा है। किसानों की समस्या की ओर सरकार को जल्द निर्णय लेकर व्यवस्था पर निगरानी रखने की आवश्यकता है। जिससे उनकी परेशानी दूर हो।
**उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गए निर्देश **
जैतपुरी में किसानों को खाद, बीज और केसीसी ऋण नही मिलने की जानकारी से सहकारिता अधिकारी गोधुली वर्मा को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर संस्था प्रबंधक पर नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित कर दी गई है। वहीं केसीसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है ताकि किसानों को अविलंब खाद वितरण किया जा सके। उच्च अधिकारयों द्वारा दिये सभी आदेश दिये गए है।



