बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का हुआ शुभारंभ – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का हुआ शुभारंभ

रायपुर, 10 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने बुधवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कार्यालय का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि जिला मुख्यालय में उपभोक्ता आयोग की शुरुआत होने से उपभोक्ता अधिकार प्राप्ति में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को उपभोक्ता कानून की जानकारी क़े लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाए, इसके साथ ही शीघ्र न्याय देने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री राकेश बिहारी घोरे ने कहा कि जिले में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का कार्यालय खुलना गर्व की बात है। जिले के लोग उपभोक्ता विधि क़े बारे में जानेंगे एवं जागरूक होंगे। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के लिए भी अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम को कलेक्टर श्री दीपक सोनी, संरक्षक जिला अभिभाषक़ संघ श्री बी. पी. ठाकुर ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पुलिस  अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल,उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की रजिस्ट्रार श्रीमती हिमांशु जैन सहित अन्य अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button