Cg News: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेगी रद्द, देखे लिस्ट
Cg News: ट्रेन यात्रियों के लिए बुरी खबर है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली दो ट्रेनें फिर रद् हो गयी है। रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से गुजरने वाली 2 ट्रेनें 13, 20 और 27 जुलाई को कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इसकी वजह चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत मेगा ब्लॉक को लेकर अपग्रेडेशन का कार्य बताया है।
ट्रेनों का परिचालन स्थगित होने पर यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद जताया है।
Read more : DA Increased : कर्मचारियों की हुई मौज,महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी
Cg News इन ट्रेनों का परिचालन स्थगित
13, 20 और 27 जुलाई को टाटानगर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13, 20 और 27 जुलाई को टाटानगर और बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
रेल प्रशासन ने रेलवे ट्रैक अपग्रेडेशन के कार्य के बाद ट्रेनों की आवाजाही सुगम और अधिक तेज गति से संचालन का दावा किया है।



