जिले के आश्रम, छात्रावासों में अब तक रोपे गए 3 हजार 5 सौ 21 पौधे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जिले के आश्रम, छात्रावासों में अब तक रोपे गए 3 हजार 5 सौ 21 पौधे

दंतेवाड़ा, 09 जुलाई 2024

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन पर जिले में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य जारी है। इस कड़ी में अब तक संचालित आश्रम, छात्रावासों एवं विशिष्ट संस्थाओं में 05 जून से 29 जून को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के आश्रम, छात्रावासों एवं विशिष्ट संस्थाओं में 3 हजार 5 सौ 21 पौधे रोपित किये जा चुके है। जिसके तहत दंतेवाड़ा में 396, गीदम में 2099, कुआकोण्डा में 489 तथा कटेकल्याण में 537 पौधे रोपित किए है।

Related Articles

Back to top button