Cg News: छत्तीसगढ़ मे साय कैबिनेट विस्तार एक बार फिर से टला, नए मंत्रियों के नामों पर नहीं बनी सहमति..जानिए वजह! – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ मे साय कैबिनेट विस्तार एक बार फिर से टला, नए मंत्रियों के नामों पर नहीं बनी सहमति..जानिए वजह!

Cg News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट विस्तार मे आई रुकावट. कल यानि बुधवार 9 अप्रैल को हुई बीजेपी की अहम बैठक में नए कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा हो सकती थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नामों पर चर्चा के लिए दिल्ली से संगठन मंत्री शिवप्रकाश और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन भी रायपुर में मौजूद है। लेकिन बैठक में नामों का ऐलान नी हो सका।

Read More:Raigarh News:  ई-श्रम पोर्टल में प्लेटफार्म श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन 11 अप्रैल से

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान

इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया को बयान में कहा था कि नाम तय हो गया है।  इस बार अब मंत्रियों का शपथ नहींरुकेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि नए मंत्रियों के शपथ का समय आ गया है, बहुत जल्द नए मंत्री उनके कैबिनेट का हिस्सा बन जाएंगे। लेकिन बैठक के बाद पेंच फस गयी। और नामों कि घोषणा नी हो पाई।

नए सिरे से बीजेपी नामों को लेकर करेगी मंथन..!!

 तीन नए मंत्रियों में अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा के नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही थी। माना जा रहा था कि इन तीन नामों का ऐलान हो सकता है। वहीं सूत्रों की माने तो पार्टी के पुराने नेता नामों को लेकर सिफारिश आई। जिसके बाद फिर से मामला फंस गया। इस वजह से अब नए सिरे से बीजेपी नामों को लेकर मंथन करेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा:-

छत्तीसगढ़ में ’सुशासन तिहार’ का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार को 15 महीने हो गए हैं और इन 15 महीनों में मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए थे, उनमें से अधिकतर वादों को हमने पूरा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button