CG News: छत्तीसगढ़ मे नक्सलियों ने एक बार फिर खेला खुनी खेल,ग्रामीणों को अगवा कर एक को उतारा मौत के घाट…!!

CG News जिले के मिरतुर इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी है। वहीं अन्य दो ग्रामीणों की पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया। दूसरी गुरुवार को बीजापुर जिले के पामेड़, उसूर और बासागुड़ा के सरहदी इलाके में हुए ऑपरेशन के बाद 1500 जवान कैंप लौट आए हैं। जवानों के साथ मारे गए 12 नक्सलियों के शव भी हैं। इनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। नक्सलियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार एवं नक्सल साहित्य भी बरामद किया गया है।
गुरुवार को भैरमगढ़ ब्लाक के मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर से नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। नक्सलियों ने हल्लुर निवासी सुक्कु हपका पिता छन्नू हपका (48) की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं अन्य दो ग्रामीणों की बुरी तरह से पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। नक्सलियों ने हत्या के बाद शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम से एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें ग्रामीण पर पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है।
फिर बच निकला हिड़मा, 12 शव बरामद
CG Newsगुरुवार को बीजापुर जिले के पामेड़, उसूर और बासागुड़ा के सरहदी इलाके में फोर्स ने बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया था। इसमें डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ ,सीआरपीएफ के कोबरा के जवान इस मुठभेड़ में शामिल थे। नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 और सेंट्रल रीजनल कमेटी से हुई मुठभेड़ के बाद 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने शुक्रवार शाम बीजापुर में बताया कि मुठभेड़ के दौरान नक्सल कमाण्डर हिड़मा, बारसे देवा के बटालियन 1 एवं सीआरसी कंपनी के कैडर्स डर से जंगल और पहाडिय़ों की आड़ लेकर भाग निकले। मुठभेड़ में 5 महिला समेत कुल 12 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।



