Cg News: निकाय चुनाव से ठीक पहले पूर्व डिप्टी CM टी.एस.सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

Cg News अंबिकापुर 10 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। पार्टी के नेता जहां एक तरफ एकजुटता की राग अलाप रहे है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ने निकाय चुनाव से ठीक पहले बड़ा बयान देकर राजनीति गरमा दी है। सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कांग्रेस सरकार में अंबिकापुर नगर निगम को कम पैसे मिले। यहीं वजह है कि निगम क्षेत्र में विकास कार्य अच्छे से नही हो पाया, जिसके कारण नगर निगम इलाके से कांग्रेस पिछड़ गई और उन्हे हार का सामना करना पड़ा। सिंहदेव ने बताया कि अंबिकापुर महापौर का पहला कार्यकाल अच्छा था, इसलिए दूसरे कार्यकाल में जीत मिली।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पक्ष और विपक्ष निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद कभी भी प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में पार्टी के बड़े नेता महापौर और अध्यक्ष पदों के साथ ही पार्षदों की टिकट को लेकर मंथन करने लगे है। बीजेपी के साथ ही कांग्रेस के नेता एक बार फिर एकजुट होकर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे है। लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा दिखता नही है। कुर्सी की लड़ाई में राजनेता गुटो में बंटे नजर आ रहे है। इसी बीच अंबिकापुर से पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव का बयान सामने आया है। सिंहदेव ने एक बार फिर भूपेश बघेल की सरकार में निगम को फंड देने में बेरूखी की बात कही है।
Read more : Cg News: पानी प्रकृति का अनमोल उपहार जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
Cg News चर्चा में सिंहदेव ने बताया कि कांग्रेस सरकार होने के बाद भी अंबिकापुर नगर निगम को उतना फंड नही मिल सका, जितनी उसे मिलनी चाहिए थी। उन्होने कहा कि और हो सकता था….सरकार के तरफ से इस निगम को और आर्थिक सहयोग मिल सकता था। वो गलती सरकार की ज्यादा है, निगम की कम है। हम लोगों की कमी ज्यादा है, जिसका भुगतान मुझे नगर निगम में पीछे रहकर विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा। जिसका हिसाब-किताब पूरा हो चुका है। सिंहदेव ने आगे कहा कि विष्णुदेव सरकार का एक साल पूरा हो गया है। लेकिन इस एक साल में भी कोई खास काम नही किया है, जिसकी जनता स्वस्थ और निष्पक्ष आंकलन करेगी।



