छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: कल होने वाला आरक्षण प्रक्रिया टल गई, क्या छत्तीसगढ़ में जनवरी में लगा सकते हैं आचार संहिता, पढ़े पूरी खबर

Cg News छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव अब नए साल में ही होंगे। 27 दिसंबर को होने वाली आरक्षण प्रक्रिया की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। अब प्रक्रिया नए साल में 7 जनवरी 2025 को होगी। इसका मतलब आचार संहिता भी 7 जनवरी के बाद ही लगने की संभावना है।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लगनी है। गुरुवार को अचानक आरक्षण प्रक्रिया की तारीख बदल दी गई। इससे अब कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई है। चर्चा है कि 7 जनवरी से पहले प्रदेश में दो या तीन नए मंत्री सरकार के मंत्रिमंडल में शपथ ले सकते हैं। इसी वजह से तारीखों में बदलाव किया गया है।

Read more : IRCTC कि वेबसाइट घंटों तक रही ठप, टिकट बुक न होने से यूजर्स हुए परेशान

आचार संहिता से पहले मंत्री तय हो सकते हैं
Cg News भारतीय जनता पार्टी इस बीच अपने मंडल और जिले के अध्यक्षों ​​​​​की नियुक्ति कर रही है। संगठनात्मक प्रक्रिया के बाद सरकार की कैबिनेट के नए चेहरे कौन होंगे इसका भी ऐलान हो सकता है। आरक्षण प्रक्रिया की तारीख बढ़ने से संगठन और सरकार दोनों के पास और समय मिल गया है। इससे पहले पंचायत स्तरीय चुनाव के आरक्षण की तारीख को भी सरकार ने बदला था।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button