Cg News: बड़ी सफलता! सुरक्षा बलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इतने आतंकी हुए ढेर...सर्च ऑपरेशन जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: बड़ी सफलता! सुरक्षा बलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इतने आतंकी हुए ढेर…सर्च ऑपरेशन जारी

Cg News:  छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां अबूझमाड़ के जंगल में आज तड़के सुबह  3 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है.  मारे गए नक्सलियों में सीसी मेम्बर तक के नक्सली होने की संभावना जताई जा रही है. सर्चिंग अभियान अब भी जारी है.

Read More:राज्यसभा की कार्यवाही आज 2 बजे तक स्थगित, जाने क्या है वजह?

सूत्रों से पता चला है की :-

  Cg News:   40 से 50 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी, जहां सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच तड़के सुबह 3 बजे से मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में बड़े नक्सली कैडरों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button