छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: कल छत्तीसगढ़ दौरे में रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, इन रिक्त पदों पर हो सकती है चर्चा

Cg News:  13 दिसंबर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा. 13 दिसंबर 2023 को बीजेपी की सरकार बनी थी। इस दिन विष्णुदेव साय ने सीएम पद की शपथ ली थी।  कल 13दिसंबर 2014 को  साय सरकार के 1 साल पूरे होने पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे

Read More: Cg News: बदले गये रायपुर के SSP संतोष सिंह, इन IPS का भी हुआ तबादला

आगमन के लिए भाजपा की तैयारियां शुरू :-

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनके आगमन को लेकर  प्रदेश भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में 11 दिसंबर को शाम 6 बजे भाजपा की एक अहम बैठक बोरियाकला स्थित भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में प्रस्तावित की गई है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में फिलहाल कोर ग्रुप के पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया है।

Read More: Raigarh News: उद्यानिकी फसलों से किसान ने कमाया 10 लाख का मुनाफा,घर निर्माण के साथ खेती के लिए ट्रैक्टर

मंत्रियों के इन रिक्त पदों पर होंगी चर्चा..!!

Cg News:  भाजपा की इस बैठक को इसलिए भी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है कि राज्य शासन में मंत्रियों के दो पद रिक्त हैं, किंतु मंत्री पद को लेकर उत्साहित भाजपा विधायकों का कहना है कि 11 दिसंबर की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में नियुक्ति का निर्णय हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में मुहर भी लग सकती है, क्योंकि 16 दिसंबर से विधानसभा का सत्र है और दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button