छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: रायगढ़ सहित इन जिलों से कुंभ के लिए चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें,रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल
Cg News प्रयागराज कुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी जो बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग से रवाना होंगी। ट्रेनों के रूट के साथ टाइमिंग भी जारी कर दी गई है। पहली ट्रेन रायगढ़ से वाराणसी के लिए 25 जनवरी को छूटेगी।
Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ मे नक्सलियों ने BJP नेता को किडनैप कर उतारा मौत के घाट
दूसरी ट्रेन दुर्ग से 8 फरवरी और तीसरी बिलासपुर से 22 फरवरी को रवाना होगी। बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से होकर चलनी वाली इन ट्रेनों की सुविधा गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बालाघाट, नैनपुर, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया समेत कई शहरों के यात्रियों को मिलेगी। बता दें कि कुंभ के लिए रेलवे ने देशभर में 3000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
Cg News रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल
- रायगढ़- वाराणसी स्पेशल: रायगढ़ से 14 बजे छूटकर 15:01 बजे चांपा, 16:15 बजे बिलासपुर और पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर स्टेशन पर ठहरते हुए 5:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वाराणसी पहुंचने का समय 10:00 बजे निर्धारित किया गया है। वापसी में 10:50 बजे वाराणसी से छूटकर 2:50 बजे बिलासपुर और 5:25 बजे रायगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।
- दुर्ग-वाराणसी स्पेशल: दुर्ग से 13:50 बजे छूटकर 14:15 बजे रायपुर, भाटापारा ठहरते हुए 16:15 बजे उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वाराणसी पहुंचने का समय 10:00 बजे तय किया गया है। वहीं प्रयागराज 5:10 बजे पहुंचेगी।
- बिलासपुर-वाराणसी स्पेशल: यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन 8:15 बजे छूटकर 9:55 बजे रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर स्टेशन पर ठहरते हुए 5:10 बजे प्रयागराज छेवकी स्टेशन पहुंचेगी। वाराणसी पहुंचने का समय 10 बजे तय हुआ है। वापसी में यह ट्रेन 10:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी।



