छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड…अब सुबह 10 बजे से लगेंगे स्कूल

Cg News छत्तीसगढ़ में फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में रायपुर सहित कई जिलों में रात का पारा 6 डिग्री तक गिर गया है। ठंड बढ़ने के कारण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक प्राइमरी-मिडिल स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से और एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से लगाए जाएंगे।
Read more : Cg News: आज होंगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, इन अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
Cg News दो पाली में संचालित होने वाले हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लगेंगे। बता दें उत्तर से आ रही हवाओं के कारण पेंड्रा में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक में पारा 6 डिग्री पहुंच गया है। अगले तीन दिन ठंड और बढ़ेगी।
Follow Us