Cg News: प्रदेश के इस जिले मे हर-हर महादेव लिखकर 8वीं के छात्र ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: प्रदेश के इस जिले मे हर-हर महादेव लिखकर 8वीं के छात्र ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश

Cg News दंतेवाड़ा में बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए संचालित पोटा केबिन में रविवार को एक दर्दनाक घटना घटी। यहां आठवीं क्लास के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक छात्र घासीराम ने हाथ में हर- हर महादेव और ॐ नमः शिवाय लिखने के साथ ही हथेली पर मौत का कारण भी लिखा है। यह पूरा मामला दंतेवाड़ा के भांसी पोटा केबिन का है।

मृतक छात्र की पहचान कुन्देली गांव के निवासी के रूप में हुई है। बालक का नाम घासी राम बरसा हैं। इधर केबिन में ऐसी घटना होेने से प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे व मामले की तहकीकात कर रहे हैं। परिजनों को बुलाकर शव को पीएम कर उनके हवाले कर दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी।

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ में 80 से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, जल्द करे आवेदन
भगवान से शिकायतें और गायत्री मंत्र लिखा
Cg News पुलिस को बालक के शव के पास कुछ पत्र मिले, जिनमें भगवान से शिकायतें और गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। हालांकि, इन पत्रों में मौत के कारण या किसी और व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट से भी आत्महत्या के कारणों का कोई संकेत नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button