CG News: 17 मार्च को होगा रोजगार मेला, 755 पदों पर निकली भर्तियां.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: 17 मार्च को होगा रोजगार मेला, 755 पदों पर निकली भर्तियां..

CG News छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 17 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेला में सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिक समेत विभिन्न फील्ड के लिए करीब 755 लोगों की सीधी भर्ती होनी है। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने संकल्प योजना के तहत जिले में रोजगार मेला का आयोजन किया है। बेरोजगार युवक-युवती शुक्रवार 17 मार्च की सुबह 10 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज में पहुंच रोजगार मेला का लाभ ले सकते हैं। दंतेवाड़ा-गीदम मुख्यमार्ग पर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड, मोटर मैकेनिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर, वेल्डर, सेल्समेन, वेटर समेत अन्य फील्ड के लिए कुल 755 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

 

Also Read RBI Repo Rate: होम लोन-कार लोन लेने वालों को तगड़ा झटका, 6 प्रत‍िशत से ऊपर बनी है महंगाई दर…

 

 

CG News का कहना है कि, नियुक्ति स्थल, अनुमानित वेतन एवं पदों की अधिक जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं लाइवलीहुड कॉलेज के सूचना पटल में देख सकते हैं। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवा अपने डॉक्यूमेंट की 2-2 प्रतियां लेकर रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण से उनके मोबाइल नंबर 9406334109 से संपर्क कर सकते हैं

 

Related Articles

Back to top button