Cg News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों मे हो सकती है बारिश, 31 अक्टूबर के बाद लुढ़केगा पारा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों मे हो सकती है बारिश, 31 अक्टूबर के बाद लुढ़केगा पारा

Cg News छत्तीसगढ़ में 30 अक्टूबर यानी आज (बुधवार) को बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में बाैछारें पड़ सकती हैं। हालांकि अभी ठंड एक कदम दूर है। रात का पारा भी सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा।

रायपुर में भी कुछ खास अंतर नहीं पड़ा है। हालांकि आउटर इलाकों में हल्की ठंड हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कल (गुरुवार) से तापमान में गिरावट होगी। प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 34.7 डिग्री महासमुंद और सबसे कम 20.4 डिग्री पेंड्रा में दर्ज किया गया।

31 अक्टूबर के बाद लुढ़केगा पारा

Cg News मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वातावरण में नमी मौजूद होने से हल्की बारिश के हालात बने है। नमी होने के कारण तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। रायपुर समेत कई जिलों में 31 अक्टूबर तक रात के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। बादल छंटने के बाद प्रदेशभर में रात का पारा लुढ़केगा।

Related Articles

Back to top button