Cg News:  खुशखबरी! छत्तीसगढ़ की महिलाओ को सरकार का बड़ा तोहफा, खट - खट खाते में आएंगे इतने पैसे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:  खुशखबरी! छत्तीसगढ़ की महिलाओ को सरकार का बड़ा तोहफा, खट – खट खाते में आएंगे इतने पैसे

Cg News:   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह राज्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. और 25 अक्टूबर यानि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त जारी करेंगी.

Read more:Cg News: आज से दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये है पूरा कार्यक्रम

आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की किस्त

तोहफा! छत्तीसगढ़ में आज महतारी वंदन की 9वीं किस्त बांटी जाएगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से शामिल होंगी. इस अवसर पर 70 लाख महिलाओं को दिवाली के तोहफे के रूप में 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. कुल 651.37 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी. यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और अब तक राज्य की महिलाओं को 5227 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है. यह पहल न केवल आर्थिक मदद का जरिया है बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का भी जरिया है.

Cg News: अकाउंट में नहीं आया ‘महतारी वंदन योजना’ का पैसा? तो करें ये काम

9वीं किश्त को दिवाली से पहले जारी..!!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त को एक क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगी. इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है. इस बार यह राशि नवंबर में दी जानी थी, लेकिन दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है. इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 9वीं किश्त को दिवाली से पहले जारी करने का निर्णय लिया है.

Read More:Raigarh News: एनटीपीसी लारा द्वारा स्कूली बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Cg News:  क्या है?महतारी वंदन योजना 

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से महतारी वंदना योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने ₹1000 सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

Related Articles

Back to top button