Cg News: आज से दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये है पूरा कार्यक्रम – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: आज से दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये है पूरा कार्यक्रम

Cg News रायपुर: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर होगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रूट प्लान भी बनाया गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेगी। रायपुर एयरपोर्ट से सीधे एम्स अस्पताल के लिए रवाना होगी। यहां वे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दोपहर एक बजे एम्स अस्पताल से राजभवन पहुंचेगी। दोपहर तीन बजे NIT के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और शाम 5 बजे पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी। जिसके बाद करीब 6 बजे वापस राजभवन लौटेंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

Cg News ये है पूरा कार्यक्रम

  • -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को सुबह 11:10 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी
  • -एयरपोर्ट से सीधे एम्स रायपुर जाएंगी
  • -11:45 बजे से 12:45 बजे तक रायपुर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • -राष्ट्रपति दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर जाएंगी
  • -राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन से दोपहर 3:20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी
  • -एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • -NIT से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी
  • -शाम 5:15 बजे से शाम 6 बजे तक महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि वितरण के कार्यक्रम में होंगी शामिल
  • -राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी समुदाय के लोगों से चर्चा करेंगी
  • -इसके पश्चात वे संध्या 6:30 बजे राजभवन आएंगी
  • -राष्ट्रपति मुर्मू रात्रि भोज एवं विश्राम राजभवन में करेंगी
  • -26 अक्टूबर को सुबह 9 बजे भगवान जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए जाएंगी
  • -राष्ट्रपति एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी
  • -राष्ट्रपति मुर्मु 11:05 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • -राष्ट्रपति वहां से हेलीकॉप्टर से 12:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सेक्टर-24 नवा रायपुर जाएंगी और वहां आयोजित सम्मान भोज में शामिल होंगी
  • -वे 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी और वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी
  • -वे वहां से संध्या 5 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी

Related Articles

Back to top button